MP Board Best For Five Scheme 2025 New Updates Class 9th 10th : एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है जिसके बाद अब 9वी 10वीं के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना इस साल चालू है या नहीं दरअसल परीक्षा का रिजल्ट सुधारने के उद्देश्य से एमपी बोर्ड के माध्यम से नया अपडेट आया है।
Overview – MP Board Best For Five Yojana 2025-26
Board | Madhya Pradesh Board Of Secondary Education Bhopal (MPBSE) |
Scheme | Mp Board Best Of Five Yojana |
Class | 9th 10th |
Session | 2025-26 |
Notice Released On | 23rd December 2024 |
Official Website | Mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना 2025-26
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2017 में बेस्ट ऑफ फाइव योजना की शुरुआत की गई थी जिसके तहत कक्षा 10वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 6 विषयों में से सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर पास किया जाता था। यदि विद्यार्थी कोई एक विषय में फेल हो जाता था तो भी उसे उत्तीर्ण माना जाता था। यह योजना उन छात्रों के लिए बनाई थी जो की किसी एक विषय में कम अंक प्राप्त करते थे अथवा एक में फेल हो जाते थे ताकि उनको आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
Class 9th 10th Best Of Five Scheme
एमपी बोर्ड ने सभी स्कूलों और प्राचार्य को यह निर्देश जारी किए थे कि वर्ष 2024 से कक्षा 9वी और दसवीं की परीक्षा में बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ नहीं मिलेगा और छात्रों को सभी विषय में पास होना अनिवार्य रहेगा ताकि विद्यार्थी गणित और विज्ञान जैसे विषयों को न छोड़ने और सभी विषयों को बराबर ध्यान दें। किन्तु अब इस आदेश को पूर्णतः निरस्त कर दिया गया है।
MP Board Best Of Five Scheme Update 2025
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना पर जारी किए गए पुराने आदेश को बदलते हुए एक नया आदेश 23 दिसंबर को जारी किया है जिसमें बेस्ट ऑफ फाइव योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने और अगले वर्षों में इसे समाप्त करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है ।जिसके अनुसार इस साल भी कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों को बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ मिलेगा।
एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना इस साल है या नहीं?
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2024 को जारी किए गए आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं में सत्र 2024-25 तक “बेस्ट ऑफ फाइव” योजना लागू रहेगी। इसका मतलब है कि इस सत्र में छात्रों के छह विषयों में से उनके सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के अंकों को अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। लेकिन इसके बाद, सत्र 2025-26 से कक्षा 9वीं में यह पद्धति समाप्त कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
- MP Laptop Yojana 2025-26 Percentage 10th 12th : एमपी बोर्ड लैपटॉप कितने परसेंट पर मिलेगा, यहां देखें
- MP Board Time Table 2025 Class 10th 12th PDF एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं 12वीं, एग्जाम डेट देखें
- MP Laptop Yojana 2025 Update एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना का 25 हजार कब मिलेगा, यहां तक पहुंची लिस्ट
- MP Scooty Yojana 2024 Apply एमपी बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2024 कितने पर्सेंट पर कब मिलेगी, यहां जानें
- MP Board 9th 11th Varshik Pariksha Time Table 2025 एमपी बोर्ड 9वीं 11वीं वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी, यहां देखें
वहीं, कक्षा 10वीं में बेस्ट ऑफ फाइव योजना सत्र 2025-26 तक लागू रहेगी। छात्रों को इस सत्र तक अपने कमजोर विषयों से परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनका अंतिम परिणाम उनके पांच सर्वश्रेष्ठ विषयों के आधार पर तैयार किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद, सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं में भी “बेस्ट ऑफ फाइव” पद्धति को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
BEST OF FIVE SCHEME DATES
वर्ष/सत्र | विवरण |
---|---|
2024-25 (कक्षा 9) | कक्षा 9 में “बेस्ट ऑफ फाइव” पद्धति लागू |
2025-26 (कक्षा 9) | कक्षा 9 में “बेस्ट ऑफ फाइव” पद्धति का समापन |
2025-26 (कक्षा 10) | कक्षा 10 में “बेस्ट ऑफ फाइव” पद्धति लागू |
2026-27 (कक्षा 10) | कक्षा 10 में “बेस्ट ऑफ फाइव” पद्धति का समापन |
📢 Join Us On Social Media
लेटेस्ट अपडेट व पीडीएफ मटीरियल के लिए जॉइन करें
#FAQs Related to MP Board Best Of Five Scheme 2025
प्रश्न 1. एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना क्या है?
उत्तर : बेस्ट ऑफ फाइव योजना के अन्तर्गत कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को 6 विषयों में से कोई 5 सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों के आधार पर रिजल्ट बनाया जाता है।
प्रश्न 2. बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति कब लागू की गई थी?
उत्तर : एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी।
प्रश्न 3. बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति कक्षा 9वीं में कब तक लागू रहेगी?
उत्तर : कक्षा 9वीं में यह बेस्ट ऑफ फाइव योजना सत्र 2024-25 तक लागू रहेगी, और फिर सत्र 2025-26 से समाप्त हो जाएगी।
प्रश्न 4. एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना कक्षा 10वीं में कब तक चालू रहेगी?
उत्तर : कक्षा 10वीं में यह योजना सत्र 2025-26 तक लागू रहेगी, और फिर सत्र 2026-27 से समाप्त हो जाएगी।
प्रश्न 5. बेस्ट ऑफ फाइव योजना इस साल है या नहीं?
उत्तर : हां, इस साल (सत्र 2024-25) “बेस्ट ऑफ फाइव” योजना लागू रहेगी। इसके अनुसार छात्रों के छह विषयों में से उनके पांच सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों को अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा।