Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2025 Pdf Download : राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं 12वीं के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा वार्षिक परीक्षा हेतु आधिकारिक समय सारणी जारी की जाती है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में शुरू होगी।
Overview – Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2025
Board | Rajasthan Madhyamik Shiksha Board, Ajmer |
Exam | Rbse Board exams 2025 |
Class | 10th 12th |
Time Table | To be Issued |
Exam Starts | march (Tentative) |
Official Website | Rajeduboard.rajasthan.gov.in |
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल बदलकर मार्च 2025 में आयोजित किया जाएगा। पहले ये परीक्षाएं फरवरी के महीने में प्रस्तावित थीं, लेकिन रीट परीक्षा के कारण परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 20 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है।
राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं 12वीं
राजस्थान बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जल्द ही उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए समय सारणी जारी की जाएगी। पिछले वर्ष, राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थीं। 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई परीक्षा में कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.88% रहा, जबकि कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.75% तक पहुंचा। इस बार भी उच्चतम परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
RBSE Board Time Table 2025 10th 12th
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के दो महीने पहले ही समय सारणी जारी कर देगा जिसके अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी जारी रखनी होगी। राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा में विषयों की अंक योजना को स्पष्ट किया है।कक्षा 10वीं में प्रत्येक विषय 100 अंकों का होगा, जिसमें 80 अंक थ्योरी और 20 अंक प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन के लिए होंगे। जबकि कक्षा 12वीं में विज्ञान विषयों में 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल के लिए होंगे, जबकि कला और वाणिज्य विषयों में 100 अंक थ्योरी के लिए होंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तिथि |
---|---|
प्रायोगिक परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) | 1 जनवरी – 31 जनवरी 2025 |
परीक्षा तिथियों की घोषणा | 5 से 10 मार्च 2025 |
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा | मार्च 2025 (सटीक तिथि |
Rajasthan Board Time Table 2025 PDF Download कैसे करें?
- सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- अब होम पेज पर Examinations पर क्लिक करें
- इसके बाद BOARD EXAM 2025 के लिंक पर क्लिक करें
- अब अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें और RBSE Time Table 2025 PDF लिंक पर क्लिक करके समय सारणी DOWNLOAD करें।
📢 Join Us On Social Media
लेटेस्ट अपडेट व पीडीएफ मटीरियल के लिए जॉइन करें
Q.1 राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 कब होगी?
राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की जाएगी।
Q.2 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।