Class 10th 12th MP Board Best Of FIVE Yojana 2025-26 : एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना 2025 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया है जिसमें अब कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को इस साल बेस्ट ऑफ फाइव योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही नवीन और दसवीं कक्षा के लिए अगली वर्षों में इस योजना को बंद करने की भी तैयारी कर ली गई है।
एमपी बेस्ट ऑफ फाइव योजना 2025-26
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत देते हुए “बेस्ट ऑफ फाइव” योजना को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में लागू रहेगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने 23 दिसंबर 2024 को आदेश जारी कर दिया है, जिसमें योजना के विस्तार और इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
पिछले वर्ष बंद हो गई थी बेस्ट ऑफ फाइव योजना
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी की गई 2024-25 की गाइडलाइन में इस योजना को बंद कर दिया गया था क्योंकि कक्षा नवमी और दसवीं के विद्यार्थी गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में कम रुचि दिखा रहे थे जिससे छात्रों का प्रदर्शन इन विषयों में लगातार गिर रहा था। साथ ही छात्रों को 11वीं और 12वीं कक्षा में इन विषयों में समझ कमजोर होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
संबंधित खबरें
- MP Laptop Yojana 2025-26 Percentage 10th 12th : एमपी बोर्ड लैपटॉप कितने परसेंट पर मिलेगा, यहां देखें
- MP Board Time Table 2025 Class 10th 12th PDF एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं 12वीं, एग्जाम डेट देखें
- MP Laptop Yojana 2025 Update एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना का 25 हजार कब मिलेगा, यहां तक पहुंची लिस्ट
- MP Scooty Yojana 2024 Apply एमपी बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2024 कितने पर्सेंट पर कब मिलेगी, यहां जानें
- MP Board 9th 11th Varshik Pariksha Time Table 2025 एमपी बोर्ड 9वीं 11वीं वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी, यहां देखें
MP Board Best Of Five Yojana Kya Hai?
एमपी बोर्ड बेस्ट ऑफ फाइव योजना के अन्तर्गत कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा में छात्रों के 6 विषयों में से उन 5 विषयों को ध्यान में रखा जाता है, जिनमें उनके सर्वाधिक अंक होते हैं। इन 5 विषयों के आधार पर छात्रों का अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है। यदि छात्र किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे पास मानकर प्रमोट किया जाता है। इससे उन छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है जो एक विषय में कमजोर होते हैं।
Class 9th and 10th Best Of Five Scheme 2025
कक्षा 9वीं बेस्ट ऑफ फाइव योजना
- लागू होने की अवधि: शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 तक यह योजना कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए लागू रहेगी।
- समाप्ति: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं के लिए बेस्ट ऑफ फाइव योजना को समाप्त कर दिया जाएगा।
- प्रावधान: कक्षा 9वीं में गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों के लिए “बेसिक” और “स्टैंडर्ड” स्तर का विकल्प उपलब्ध रहेगा। छात्रों की क्षमताओं के आधार पर उन्हें इन दोनों विकल्पों में से चुनने का अधिकार दिया जाएगा।
कक्षा 10वीं बेस्ट ऑफ फाइव योजना
- लागू होने की अवधि: शैक्षणिक सत्र 2025-26 तक यह योजना कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए लागू रहेगी।
- समाप्ति: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं में भी बेस्ट ऑफ फाइव योजना समाप्त कर दी जाएगी।
- विशेष प्रावधान: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम तैयार करने में उनके 6 विषयों में से 5 सर्वश्रेष्ठ विषयों को शामिल किया जाएगा। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो भी उसे पास घोषित किया जाएगा।
इस साल बेस्ट ऑफ फाइव योजना है या नहीं 2025-26?
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मध्य प्रदेश बोर्ड की “बेस्ट ऑफ फाइव” योजना कक्षा 9वीं और 10वीं दोनों के लिए लागू रहेगी। इस योजना के तहत छात्रों के 6 विषयों में से सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। कक्षा 9वीं के लिए यह योजना सत्र 2025-26 तक प्रभावी रहेगी और 2026-27 से समाप्त कर दी जाएगी। इसी प्रकार, कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए भी यह योजना सत्र 2025-26 तक लागू रहेगी और सत्र 2026-27 से इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
बेस्ट ऑफ फाइव योजना महत्वपूर्ण तिथियां
घटनाक्रम | तिथि/सत्र | विवरण |
---|---|---|
योजना की पुनः शुरुआत का आदेश | 23 दिसंबर 2024 | शिक्षा विभाग ने “बेस्ट ऑफ फाइव” योजना को पुनः लागू करने का आदेश जारी किया। |
कक्षा 9वीं के लिए योजना की अवधि | सत्र 2024-25 से 2025-26 | 9वीं में सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के आधार पर परिणाम तैयार होगा; सत्र 2026-27 से समाप्त। |
कक्षा 10वीं के लिए योजना की अवधि | सत्र 2025-26 | 10वीं के छात्रों के लिए योजना का लाभ सत्र 2025-26 तक रहेगा; सत्र 2026-27 से समाप्त। |
योजना की समाप्ति का आदेश | सत्र 2026-27 | दोनों कक्षाओं (9वीं और 10वीं) में “बेस्ट ऑफ फाइव” योजना स्थायी रूप से समाप्त। |
गणित और अंग्रेजी में बेसिक व स्टैंडर्ड विकल्प लागू | सत्र 2024-25 | गणित और अंग्रेजी में “बेसिक” और “स्टैंडर्ड” विकल्प पहली बार लागू। |
निष्कर्ष
बेस्ट ऑफ फाइव योजना छात्रों, विशेष रूप से कमजोर छात्रों, के लिए एक सहायक कदम है, जो उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। हालांकि, शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना के कारण छात्रों का ध्यान कठिन विषयों से हट सकता है। अभिभावकों और छात्रों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे राहतभरा बताया है, खासकर गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में कमजोर छात्रों के लिए।
📢 Join Us On Social Media
लेटेस्ट अपडेट व पीडीएफ मटीरियल के लिए जॉइन करें
#FAQs Related to MP Board Best Of Five Scheme 2025
Q.1 बेस्ट ऑफ फाइव योजना क्या है?
ans. यह योजना छात्रों के 6 विषयों में से सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के अंकों के आधार पर परिणाम तैयार करती है।
Q.2 कक्षा 9वीं के लिए यह योजना कब तक लागू रहेगी?
Ans. बेस्ट ऑफ फाइव योजना सत्र 2024-25 और 2025-26 तक लागू रहेगी और सत्र 2026-27 से समाप्त हो जाएगी।
Q.3 कक्षा 10वीं के लिए यह योजना कब तक लागू है?
Ans. सत्र 2025-26 तक लागू रहेगी और सत्र 2026-27 से समाप्त कर दी जाएगी।
Q.4 इस साल बेस्ट ऑफ फाइव योजना चालू है या नहीं?
Ans. इस साल नौवीं और दसवीं कक्षा की विद्यार्थियों को बेस्टऑफ फाइव योजना का लाभ दिया जा रहा है।