RBSE Rajasthan Board Time Table 2025 Class 10th 12th Revised PDF Download : राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं संशोधित टाइम टेबल 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए संशोधित समय सारणी के अनुसार अब कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक तथा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
![[NEW] Rajasthan Board Time Table 2025 Class 10th 12th PDF राजस्थान बोर्ड संशोधित टाइम टेबल 2025 जारी, 10वीं 12वीं की नई एग्जाम डेट देखें Rajasthan Board new Time Table 2025 Class 10th 12th PDF राजस्थान बोर्ड संशोधित टाइम टेबल 2025](https://apnistudy.com/wp-content/uploads/2025/01/Rbse-revised-time-table-2024-25--1024x540.webp)
Overview – RBSE Board Time Table 2025
बोर्ड | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE) |
परीक्षा | राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 |
कक्षा | 10वीं-12वीं |
संशोधित समय सारणी | जारी |
परीक्षा तिथि | 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | Rajeduboard.rajasthan.gov.in |
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं 12वीं
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बहुत लंबे इंतजार के पश्चात कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की समय सारणी जारी की गई है बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार इस परीक्षा में सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं न हो सके। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा के टाइम टेबल के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ 6 मार्च को शुरू व दसवीं की परीक्षा 1 अप्रैल 2025 को समाप्त होनी थी साथ ही 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को खत्म होनी थी। लेकिन NTA परीक्षाओं में टकराव के कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई विषयों की परीक्षा तिथियां में बदलाव किए हैं और 10 फरवरी को नया टाइम टेबल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
राजस्थान बोर्ड संशोधित टाइम टेबल 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया है। जेईई मेन्स सेशन-2 परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 5 विषयों की परीक्षाओं की तिथियों को आगे-पीछे किया गया है। संशोधित कार्यक्रम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 वीं संस्कृत साहित्य और संस्कृत वाङ्गमय की परीक्षा अब 22 मार्च के बजाय 9 अप्रैल को आयोजित होगी, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 27 मार्च के स्थान पर 3 अप्रैल को कराई जाएगी।
Related Articles
इसके अलावा, ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराण इतिहास धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान और पुरोहित्य शास्त्र की परीक्षा 1 अप्रैल के स्थान पर अब 4 अप्रैल को आयोजित होगी।
इसी प्रकार, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा 3 अप्रैल के बजाय अब 22 मार्च को होगी। इसके साथ ही, कंप्यूटर विज्ञान और इनफोर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा 7 अप्रैल के स्थान पर 27 मार्च को कराई जाएगी।
Rajasthan Board Exam Date 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अधिकारियों का कहना है कि 10वीं और 12वीं की राजस्थान बोर्ड वार्षिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की जानी थी किंतु 27 फरवरी को होने वाली रीट परीक्षा के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव करना पड़ा और अब 6 मार्च से दोनों कक्षाओं की परीक्षा शुरू हो रही हैं। जारी किए गए समय सारणी के अनुसार दसवीं का पहला पेपर 6 मार्च को अंग्रेजी विषय का और अंतिम पेपर 4 अप्रैल को तृतीय भाषा का होगा जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा मनोविज्ञान विषय से शुरू होगी और शनिवार 9 अप्रैल को अंतिम पेपर होगा।
RBSE 10th Time Table 2025 (राजस्थान बोर्ड 10वीं समय सारणी)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित समय पर होंगी। कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए इस बार व्यापक और सुव्यवस्थित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
10वीं बोर्ड परीक्षा का आरंभ 6 मार्च 2025 को अंग्रेज़ी (02) विषय से होगा, जिसके बाद छात्रों को 7, 8, और 9 मार्च को आराम का समय दिया जाएगा। 10 मार्च को फिर से अवकाश रहेगा, जबकि 11 मार्च 2025 को विशेष व्यावसायिक और प्राविधिक विषयों की परीक्षा जैसे ऑटोमोबाइल (101), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102), स्वास्थ्य देखभाल (103), सूचना प्रोद्योगिकी और सेवाएं (IT & ITeS) (104), फुटवियर एवं लेदर (105), टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी (106), निर्माण सुरक्षा (107), एप्परेल मेड-अप्स और होम फर्निशिंग (108), इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर (109), कृषि (110), प्लंबर (111), टेलीकॉम (112), बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएं (113) और फूड प्रोसेसिंग (114) जैसे विविध विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Read : [Revised] RBSE Rajasthan Board Half Yearly Time Table 2024-25 राजस्थान बोर्ड संशोधित अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2024
इसके बाद 12 मार्च 2025 को छात्रों को हिंदी (01) की परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा के बीच 13 मार्च को होली के अवकाश के रूप में रखा गया है। वही 14 मार्च कोअवकाश 15 मार्च को भी अंतराल और 16 मार्च को रविवार का अवकाश प्रदान किया गया है। 17 मार्च को छात्रों की सामाजिक विज्ञान (08) की परीक्षा होगी, जिसमें इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, और अर्थशास्त्र जैसे उपविषयों का समावेश होता है। 21 मार्च को छात्रों को विज्ञान (07) की परीक्षा में शामिल होना होगा, जो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे उपविषयों पर केंद्रित होगी। इसके बाद 26 मार्च 2025 को गणित (09) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का समापन 4 अप्रैल को होगा। 29 मार्च 2025 को संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) (95/1) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 4 अप्रैल को अंतिम परीक्षा वैकल्पिक भाषाओं के लिए होगी, जिसमें उड़िया (71), उर्दू (72), गुजराती (73), सिंधी (74), पंजाबी (75), और संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) (95/2) शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम छात्रों के लिए इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है कि उन्हें हर विषय के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।
RBSE 12th Revised Time Table 2025 (राजस्थान बोर्ड 12वीं संशोधित टाइम टेबल)
संशोधित समय सारणी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आरंभ 6 मार्च 2025 को मनोविज्ञान (19) विषय से होगा। इसके अगले दिन 7 मार्च को चित्रकला (17) की परीक्षा होगी। 8 मार्च 2025 को तीन विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी: भूगोल (14), लेखाशास्त्र (30) और भौतिक विज्ञान (40) एवं 10 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य का होगा। इसके बाद, 11 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें शामिल हैं: ऑटोमोबाइल (101), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102), स्वास्थ्य देखभाल (103), सूचना प्रोद्योगिकी और सूचना (IT & ITeS) (104), फुटकर बिक्री (105), टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी (106), निर्माण सुरक्षा (107), एप्परेल मेड-अप्स और होम फर्निशिंग (108), इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर (109), कृषि (110), प्लंबर (111), टेलीकॉम (112) और फूड प्रोसेसिंग (114)।
Read : MP Super 100 Yojana 2025 Form एमपी सुपर 100 योजना से Free में करें NEET, JEE, CLAT की कोचिंग
इसके बाद 12 मार्च 2025 को लोक प्रशासन (06) की परीक्षा होगी, और 13 और 14 मार्च को होली के अवकाश के बाद 15 मार्च को कला और संगीत जैसे विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें कंठ संगीत (16), नृत्य कथक (59), और वोकल संगीत (तालवाद्य, सितार, सरोद) जैसे विषय शामिल हैं। 17 मार्च को दर्शनशास्त्र (85) और सामान्य विज्ञान (56) की परीक्षाएं आयोजित होंगी। 18 मार्च 2025 को अर्थशास्त्र (10), शीघ्र लिपि हिंदी, शीघ्र लिपि अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान और जीव विज्ञान विज्ञान की परीक्षा होगी। 21 मार्च को पर्यावरण विज्ञान और 22 मार्च को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
24 मार्च 2025 को हिंदी अनिवार्य व 25 मार्च 2025 को गृह विज्ञान (18) और 26 मार्च को शारीरिक शिक्षा (60) की परीक्षा होगी। 27 मार्च को कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज और 28 मार्च को राजनीति विज्ञान (11), भू विज्ञान (43) और कृषि विज्ञान (84) की परीक्षा होगी। 29 मार्च को गणित (15) और 2 अप्रैल 2025 को अंग्रेजी साहित्य और टंकण लिपि हिंदी विषयों की परीक्षा होगी।
3 अप्रैल को समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित होगी वहीं। 4 अप्रैल 2025 को ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद धर्मशास्त्र ज्योतिष शास्त्र आदि का पेपर होगा। 5 अप्रैल शनिवार 2025 को हिंदी साहित्य उर्दू साहित्य हिंदी साहित्य गुजराती साहित्य आदि विषयों का पेपर एवं बुधवार 9 अप्रैल 2025 को संस्कृत साहित्य के साथ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त होगी।
Rajasthan Board 10th Time Table 2025
तारीख | विषय (कोड) |
---|---|
6 मार्च 2025 | अंग्रेज़ी (02) |
11 मार्च 2025 | ऑटोमोबाइल (101), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102), स्वास्थ्य देखभाल (103), सूचना प्रोद्योगिकी और सेवाएं (IT & ITeS) (104), फुटवियर एवं लेदर (105), टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी (106), निर्माण सुरक्षा (107), एप्परेल मेड-अप्स और होम फर्निशिंग (108), इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर (109), कृषि (110), प्लंबर (111), टेलीकॉम (112), बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएं (113), फूड प्रोसेसिंग (114) |
12 मार्च 2025 | हिंदी (01) |
17 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान (08) |
21 मार्च 2025 | विज्ञान (07) |
26 मार्च 2025 | गणित (09) |
29 मार्च 2025 | संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) (95/1) |
4 अप्रैल 2025 | उड़िया (71), उर्दू (72), गुजराती (73), सिंधी (74), पंजाबी (75), संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) (95/2) |
Rajasthan Board Class 12th Time Table 2025
तारीख | विषय (कोड) |
---|---|
6 मार्च 2025 | मनोविज्ञान (19) |
7 मार्च 2025 | चित्रकला (17) |
8 मार्च 2025 | भूगोल (14), लेखाशास्त्र (30), भौतिक विज्ञान (40) |
10 मार्च 2025 | अंग्रेज़ी अनिवार्य |
11 मार्च 2025 | ऑटोमोबाइल (101), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102), स्वास्थ्य देखभाल (103), सूचना प्रोद्योगिकी और सेवाएं (IT & ITeS) (104), फुटकर बिक्री (105), टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी (106), निर्माण सुरक्षा (107), एप्परेल मेड-अप्स और होम फर्निशिंग (108), इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर (109), कृषि (110), प्लंबर (111), टेलीकॉम (112), फूड प्रोसेसिंग (114) |
12 मार्च 2025 | लोक प्रशासन (06) |
15 मार्च 2025 | कंठ संगीत (16), नृत्य कथक (59), वाद्य संगीत (तालवाद्य, सितार, सरोद) |
17 मार्च 2025 | दर्शनशास्त्र (85), सामान्य विज्ञान (56) |
18 मार्च 2025 | अर्थशास्त्र (10), शीघ्र लिपि हिंदी, शीघ्र लिपि अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान |
21 मार्च 2025 | पर्यावरण विज्ञान (61) |
22 मार्च 2025 | इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान |
24 मार्च 2025 | हिंदी अनिवार्य |
25 मार्च 2025 | गृह विज्ञान (18) |
26 मार्च 2025 | शारीरिक शिक्षा (60) |
27 मार्च 2025 | कंप्यूटर विज्ञान, इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज |
28 मार्च 2025 | राजनीति विज्ञान (11), भू विज्ञान (43), कृषि विज्ञान (84) |
29 मार्च 2025 | गणित (15) |
2 अप्रैल 2025 | अंग्रेजी साहित्य, लिपि हिंदी |
3 अप्रैल 2025 | समाजशास्त्र |
4 अप्रैल 2025 | ऋग्वेद यजुर्वेद कृष्ण यजुर्वेद सामवेद अथर्ववेद जैन दर्शन व्याकरण शास्त्र वास्तविक विज्ञान साहित्य शास्त्र आदि विषय |
5 अप्रैल 2025 | हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, गुजराती साहित्य |
9 अप्रैल 2025 | संस्कृत साहित्य |
राजस्थान बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 (RBSE Practical Exam Date)
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं का शेड्यूल जारी कर दिया है यह परीक्षाएं 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी गौरतलब है कक्षा 12वीं के विज्ञान विषय भूगोल चित्रकला और कंप्यूटर साइंस विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 महीने तक चलती हैं वहीं बात करें प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी के बीच आयोजित की जा रही हैं बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी भी चालू कर दी हैं। विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एक्सटर्नल की नियुक्ति की जाएगी बाह्य परीक्षक ही प्रायोगिक परीक्षा लेंगे।
RBSE Board 10th 12th Paper Leak 2025
राजस्थान बोर्ड ने इस बार बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए इंतजाम किए हैं। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा और मुख्य परीक्षा के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नकल रोकने हेतु खास व्यवस्था की हैं।
पहली बार प्रैक्टिकल परीक्षा के लैब अथवा कक्षा की फोटोग्राफी और स्क्रीनशॉट करवाया जाएगा यह फोटो तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पास भेजी जाएगी ताकि अधिकारियों को यह पता रहे की परीक्षा नियमानुसार हो रही है।
पेपर की घटनाओं को रोकने के लिए इस बार सख्त कदम उठाए गए हैं। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पुलिस के सख्त पहरे में रखने की व्यवस्था की गई है इस पर परीक्षा केंद्र केवल सरकारी स्कूलों और कॉलेज में ही बनाए जाएंगे एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस के द्वारा एवं सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा केंद्र 2025 (Exam Centre List)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा की समय सारणी जारी करने की पहचान अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। हाल ही में राजस्थान में कुछ जिलों को समाप्त करके उन्हें पुराने नक्शे में शामिल किया गया है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र दूसरे विद्यालय में ही अलॉट किया जाता है। इस साल 10वीं 12वीं की राजस्थान बोर्ड वार्षिक परीक्षा में करें 20 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं ऐसे में लगभग 200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की आवश्यकता पड़ेगी।
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एग्जाम में प्रयोग को रखने की जगह कॉन्सेप्ट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए इसके साथ ही नामांकन वाले डायग्राम पर विद्यार्थियों को अधिकांश मिल सकते हैं इसलिए इन पर फोकस रखना चाहिए। विज्ञान विषयों के प्रैक्टिकल के दौरान अपनी फाइल को साफ सुथरा रखें एवं वाईवा में हड़बड़ी नहीं दिखाएं और आराम से प्रश्नों के उत्तर दें।
RBSE Board Time Table 2025 Pdf Download कैसे करें?
- राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- इसके बाद Board Exam 2025 पर जाएं
- अब Rajasthan Board Time Table 2025 के लिए अपनी 10वीं 12वीं कक्षा का चयन करें
- समय सारणी के पीडीएफ डाउनलोड बटन पर क्लिक करके PDF DOWNLOAD करें।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 की प्रमुख तिथियां
परीक्षा का प्रकार | प्रारंभ तिथि | समाप्ति तिथि |
---|---|---|
कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा | 6 मार्च 2025 | 4 अप्रैल 2025 |
कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा | 6 मार्च 2025 | 9 अप्रैल 2025 |
कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा (नियमित विद्यार्थी) | 1 जनवरी 2025 | 8 फरवरी 2025 |
कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा (प्राइवेट विद्यार्थी) | 1 फरवरी 2025 | 8 फरवरी 2025 |
#FAQs Related to RBSE Time Table 2025 Class 10th 12th
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा कब होगी?
आरबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होगी।
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कब होगी?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 6 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित होगी।
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें।